फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the fir will back of farmers withe the accuse of fire parali

वापस हों पराली जलाने के आरोप में किसानों पर मुकदमे

Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
the fir will back of farmers withe the accuse of fire parali
मवाना। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें गन्ना भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि 25 नवंबर तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता है तो 26 नवंबर को सभी किसान बोगी लेकर तहसील में पहुंचे। तहसील जब तक नहीं खुलने दी जाएगी, जब तक भुगतान नहीं मिलता है। वहीं बैठक में कहा कि किसानों पर पत्ती फूंकने पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। जिन किसानों पर मुकदमे व जुर्माना हुआ है, उसको वापस किया जाए। प्रदूषण फैक्ट्रियों से फैला रखा है। रोष व्यक्त किया कि जो आदेश किसानों के खिलाफ है उस पर तुरंत कार्रवाई होती है, किसानों के पक्ष के आदेशों पर कार्रवाई नहीं होती है। बैठक में नरेश चौधरी, मौ. राशिद, जगबीर, तेजपाल, महकार सिंह, डॉ. विकास, राजकुमार, अमरीश, बबलू, राहुल, विनोद, महेंद्र, संहदर पाल, मदन व मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed