फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fined Rs 3.90 crore on a accused man in illegal mining case in Baghpat

अवैध खनन मामले में लगाया 3.9 करोड़ का जुर्माना, सीएम योगी ने लिया था मामले की संज्ञान

Mon, 16 Mar 2020 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Mar 2020 11:35 PM IST
सार

खनन पट्टे में अनियमितता पर पट्टा धारक पर 3.90 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
The fined Rs 3.90 crore on a accused man in illegal mining case in Baghpat
अवैध खनन मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बदरखा के खनन पट्टे में अनियमितता पर पट्टा धारक पर 3.90 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम ने यह कार्रवाई खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब की सख्ती के बाद की है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


यमुना में अवैध खनन की गूंज सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने के बाद खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने जांच टीम गठित की थी। जांच टीम को बदरखा में चल रहे पट्टे में अनियमितता मिली थी। यहां 98 हजार 483 घन मीटर अवैध बालू का खनन किया गया था। खनन योजना एवं पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण पत्र की शर्तों का पालन भी नहीं किया गया। नियमावली के अनुसार प्रत्येक चूक के लिए प्रति अवसर 50 हजार रुपये की दर से जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन


खनन निदेशक ने डीएम शकुंतला गौतम को पट्टा धारक के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन ने पट्टा धारक पर अनियमितता बरतने के कारण जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये है खनन माफियाओं की असली सच्चाई, ईडी जांच में नपेंगे आईएएस अफसर समेत कई सफेदपोश

क्या था मामला
भाजपा विधायक योगेश धामा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी कि यमुना में अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बावजूद रोक नहीं लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए लखनऊ से जांच टीम भेजी थी। जांच में पाया गया कि 98 हजार 483 घन मीटर की अनियमितता की गई है। 

प्रशासन का तर्क
बदरखा में खनन पट्टे के मामले में प्रशासन ने तर्क दिया था कि बार- बार कार्रवाई की गई है। ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए और पट्टा धारक पर पहले भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रशासन ने कई बार यमुना में छापेमारी भी की थी। सड़क बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।

क्यों नाराज हैं ग्रामीण
बदरखा में खनन से गांव के रास्ते टूट गए थे। ग्रामीणों ने कई बार पंचायत की। बार- बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो सका था। जिससे नाराज ग्रामीणों ने यहां जांच करने पहुंची टीम के सामने भी हकीकत रखी थी। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा तनाव के हालात हैं। कभी भी झगड़ा हो सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed