फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fight in youth of two side in post office at Meerut and two injured

मेरठ: डाकघर में जमकर हंगामा, दो पक्षों में मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 08 Aug 2020 01:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Aug 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
The fight in youth of two side in post office at Meerut and two injured
डाकघर में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। वहीं मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

विज्ञापन


दरअसल, मेरठ शहर में पिछले कई महीनों से लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई-कई बार डाकघर के चक्कर काटने के बावजूद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसी के चलते लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन


बताया गया कि वैशाली कॉलोनी गढ़ रोड निवासी दो युवक आज आधार कार्ड बनवाने के लिए मुख्य डाकघर पहुंचे। वहीं नेट धीमे होने की वजह से आधार कार्ड बनने में देरी हुई तो वहां कहासुनी हो गई। इस बीच आधार कार्ड बनाने के लिए लखनऊ से नियुक्त किए गए प्राइवेट कर्मचारी के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दफ्तर केबिन का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक अधीक्षक हरीश कुमार गुंबर का कहना है कि दो युवक शनिवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए आए थे। नेट धीमे होने के कारण कार्य में देरी हुई। इस बीच दोनों युवकों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई कर दी। उन्होंने बताया कि मारपीट में उप डाक अधिकारी कक्ष के शीशे टूट गए। वहीं थाने में तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed