फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the fifty year old man died after collesion of roadwise bus

रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the fifty year old man died after collesion of roadwise bus
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर मंगलवार देररात रोडवेज बस की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला जोहड़ी वाला निवासी सुभाष(50) पुत्र केशो मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात सड़क पार कर रहा था। इस दौरान आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें सुभाष की मौके पर ही मोत हो गई। जबकि चालक बस को लेकर फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। बुधवार दोपहर में परिजनों ने शव का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
ट्रक का पहिया पैर के ऊपर से उतरा
सरूरपुर। सरधना बिनौली मार्ग पर भूनी चौराहे के निकट गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी अच्छे पुत्र संजीव किसी काम से शामली गया था। वहां से आते समय मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी चौराहे के पास गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में वह आ गया। टक्कर से वह सड़क पर जा गिरा। पैर के ऊपर से ट्रक का पहिया उतर गया। गंभीर रूप से घायल लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं चालक फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के पास बुधवार को बाइक सवार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। टटीरी निवासी यूसुफ किसी काम से बाइक द्वारा मेरठ गया था। घर लौटते समय डालूहेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह सड़क पर जा गिरा। घायल यूसुफ को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed