{"_id":"5d6d7d348ebc3e01586ee973","slug":"the-farmers-will-clutter-ganna-bhavan-sardana-news-mrt441315246","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भवन का घिराव करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भवन का घिराव करेंगे किसान
विज्ञापन
जांजोखर गांव में किसान संघर्ष समिति की बैठक में शामिल सदस्य।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भवन का घिराव करेंगे किसान
सरूरपुर। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान व गन्ना सुरक्षण बैठक मंडल स्तर पर कराए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने चार सितंबर को गन्ना भवन का घेराव करने का ऐलान किया।
किसान संघर्ष समिति किनौनी के प्रतिनिधियों ने जांजोखर गावं में बैठक की। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार चीनी मिलों से मिली हुई है। जिसके चलते मिल किसानों को करोड़ों रुपया गन्ना बकाया का नहीं दे रहें हैं। कहा कि पिछले कई सालो से गन्ना सुरक्षण की बैठक लखनऊ में आयोजित की जा रही है। जिसमें आने-जाने का दो हजार रुपये से अधिक खर्च होता है। यह बैठक मंडल स्तर पर की जानी चाहिए। कहा कि बैठक लखनऊ में कराना प्रशासन व गन्ना विभाग की मनमानी चल रही है। निर्णय लिया गया कि गन्ना सुरक्षण बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। चार सितंबर को मेरठ गन्ना भवन पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। मांग नहीं मानी गई तो किसान बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मौजूद किसानों से अपील की गई कि चार सितंबर को दोपहर 11 बजे मेरठ गन्ना भवन पहुंचे। बैठक का संचालन बॉबी प्रधान ने किया। अध्यक्षता गन्ना समिति मलियाना के चेयरमैन सतेंद्र सिंह ने की। इस दौरान पंकज ठाकुर, सुशील शर्मा, सुदीप शर्मा, सोहनपाल सिंह, जगत सिंह, राधेश्याम शर्मा, नीरज, संजय बावरा, महक सिंह, बिट्टू, सलीम खान व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।