{"_id":"5d2ce4698ebc3e6ccc03c286","slug":"the-farmer-body-was-hanging-in-the-tree-mawana-news-mrt433369128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
2बी-मवाना खुर्द कपिल की मौत की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण।(म?
- फोटो : MAWANA
खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव
मवाना। ग्राम मवाना खुर्द निवासी किसान का शव रविवार देर रात उसी के खेत में पेड़ से लटका मिला। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार रात में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर महिला थाने भिजवा दिया गया। इसके बाद ही करीब डेढ़ घंटे पश्चात जाम खोला जा सका।
मवाना खुर्द निवासी कपिल मोहन (32) पुत्र मदन त्यागी किसान था। रविवार रात कपिल मोहन अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था। रात में पत्नी लौट आई। इस पर मां मुनेश को शक हुआ तो उसने कपिल को ढूंढने के लिए अन्य परिजनों को भेजा। वे खेत पर पहुंचे तो शव पेड़ से लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आत्महत्या बताया तथा पंचनामे पर परिजनों के हस्ताक्षर कराने लगी। इससे परिजनों ने इनकार कर दिया और हत्या का आरोप लगाया। मुनेश ने बताया कि कपिल ने पांच दिन पहले अपनी छह बीघा जमीन की वसीयत पत्नी के नाम की थी। उनका आरोप है कि उसे डर था कि कपिल बाद में वसीयत तुड़वा सकता है। इसलिए जमीन के लालच में उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी विनय आजाद ने किसी तरह परिजनों को समझाया, जिस पर परिजनों ने पंचनामे पर हस्ताक्षर किए। कपिल मोहन का शव सोमवार को घर पहुंचने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग जाम कर दिया। वे मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उक्त महिला को महिला थाना मेरठ भिजवा दिया। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खोला। वहीं, थाना प्रभारी विनय आजाद के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी इस संबंध में परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।