{"_id":"6a47c71f11374946e405438e","slug":"the-eye-for-all-internal-examination-will-be-held-again-meerut-news-c-72-1-mct1014-155636-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नोएडा, गाजियाबाद, बागपत व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ\nदोबारा होगी आई फॉर ऑल की आंतरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नोएडा, गाजियाबाद, बागपत व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ दोबारा होगी आई फॉर ऑल की आंतरिक परीक्षा
Fri, 03 Jul 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
समर्थ पोर्टल की तकनीकी दिक्कत से वंचित छात्रों को राहत, जल्द जारी होगा पुर्नपरीक्षा कार्यक्रम जारी
7 जुलाई को तय केंद्रों पर होगी बाह्य परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के कौशल विकास पाठ्यक्रम एआई फॉर ऑल की परीक्षा को लेकर संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समर्थ पोर्टल पर आई तकनीकी समस्याओं के कारण आंतरिक परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने दोबारा आंतरिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। पुनर्परीक्षा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार एआई फॉर ऑल की बाह्य (विश्वविद्यालय) परीक्षा 00 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों को द्वितीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
बीए, बीएससी और बीकॉम (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर जून-2026 के विद्यार्थियों की एआई फॉर ऑल की बाह्य परीक्षा उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होगी, जो मुख्य परीक्षा के लिए पहले से निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को कांशीराम शोध केंद्र स्थित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि आंतरिक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली पुनर्परीक्षा की सूचना शीघ्र ही अलग से जारी की जाएगी।