फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The expose of robbery brides, house of husbands who have been robbed in a vicious way

एक ऐसी लुटेरी दुल्हन, जो अब तक उजाड़ चुकी पांच पतियों के घर

Sun, 04 Jun 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 04 Jun 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
The expose of robbery brides, house of husbands who have been robbed in a vicious way
दुल्हन

मेरठ में बीबी को दुल्हन बनाकर दूल्हे का घर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक दंपति ही गैंग चला रहा था। इस गिरोह का टारगेट सिर्फ ज्यादा उम्र के अविवाहित या वे तलाकशुदा होते थे, जिनकी शादी में दिक्कत आती थी। इसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया।

विज्ञापन


पत्नी को बताता था बहन
युवक अविवाहित या तलाकशुदा व्यक्तियों की तलाश करता था। उनसे मेलजोल बढ़ाकर अपनी पत्नी को अपनी ही बहन बताकर मिलवाता था। शादी की खर्च के लिए पचास हजार से एक लाख रुपये तक ले लेता था। शादी के बाद इस युवक की पत्नी मौका पाकर दूल्हे के घर से कीमती सामान समेटकर फरार हो जाती थी। यह गिरोह पांच लोगों से ऐसी वारदात कर चुका है।

विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने किया खुलासा

The expose of robbery brides, house of husbands who have been robbed in a vicious way
दुल्हन

पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा और दौराला समेत कई गांव के युवकों को यह लुटेरी दुल्हन लूट चुकी है। लुटेरी दुल्हन की शादी हापुड़ के युवक से हुई थी। पति पत्नी ने एक गैंग बनाया, जिसमें दो महिला और दो लोग ओर शामिल है। 

शादी के एक या दो दिन बाद गिरोह के लोग दुल्हन के रिश्तेदार बनकर सभी उसकी ससुराल में पहुंच जाते है। वहां से मौका देखकर लुटेरी दुल्हन समेत सारा सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन का पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कंकरखेड़ा और दौराला में पांच लोगों ने इस लुटेरी दुल्हन की शिकायत की है। जिस एक पर मुकदमा कंकरखेड़ा में दर्ज भी हो गया। सीओ दौराला बीएस वीर कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ इस गिरोह की तलाश में लगे थे। मुखबिर की सूचना पर तीन लोग शनिवार रात गिरफ्तार किए है। लुटेरी दुल्हन का मायका कंकरखेड़ा के डाबका गांव का बताया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed