फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The encounter took place at 2 oclock in night, 50 thousand priyami vipul khooni arrested

रात के ढाई बजे हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी विपुल खूनी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2017 01:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sun, 18 Jun 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
The encounter took place at 2 oclock in night, 50 thousand priyami vipul khooni arrested
अस्पताल ले जाते इनामी बदमाश विपुल को

शामली पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई। लंबे समय से फरार चल रहे और 50 हजार के इनामी बदमाश विपुल खूनी और उसके साथी को पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन



शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमजपुर के जंगल में शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश विपुल खूनी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


दोनों ओर से करीब 40 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में विपुल खूनी के पैरों में तीन गोलियां लगी हैं। उसके साथी के पैर में एक गोली लगी है। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल बदमाशों का शामली के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि विपुल गांव भभीसा की प्रधान के पति और एक अन्य ग्रामीण की हत्या के इरादे से पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी

The encounter took place at 2 oclock in night, 50 thousand priyami vipul khooni arrested
आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि कांधला क्षेत्र के भभीसा निवासी बदमाश विपुल खूनी अपने साथियों सहित कार से अपने गांव पहुंचने वाला है। इस सूचना पर कई थानों की पुलिस टीम ने गांव हुरमजपुर के जंगल में बाग के पास घेराबंदी की। इस दौरान विपुल खूनी का साथी कार लेकर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ा रहा। विपुल और मुजफ्फरनगर के सौरम निवासी शत्रु बालियान पैदल ही जा रहे थे। अचानक घेराबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। इस दौरान विपुल खूनी की बाएं पैर में दो और दाहिने पैर में एक गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश शत्रु बालियान के दाहिने पैर में एक गोली लगी। मुठभेड़ में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, एचसीपी दुर्गेश डबास तथा कांस्टेबल विकास चौधरी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को कांधला स्थित सीएचसी में पहुंचाया। वहां से घायलों को रेफर कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed