फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The effect of western disturbance, chances of rain

रात में बूंदाबांदी, दिन में शीतलहर से बढ़ी ठंड

Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance, chances of rain
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बन रहे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। बूंदाबांदी और शीतलहर के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी 48 घंटे में बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के बीच मौसम बदला हुआ है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद थोड़ी देर के लिए गुनगुनी धूप खिली। लेकिन फिर से बादल छा गए। मकर संक्रांति पर शीतलहर के चलते जल्दी दिन ढल गया और सर्दी का असर और बढ़ गया। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 80 प्रतिशत रही। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तपमान में 1.6 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के मुताबिक अभी 48 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा, जिससे दो दिन बारिश होने के आसार हैं। हवा की गति तेज रहेगी। दिन का तापमान स्थिर रहेगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed