जीवन सफल बनाने का सबसे आसान मंत्र, ऐसे बनाएं बेहतर कॅरियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में टॉपर्स ने कॅरियर की राह तय कर ली है। क्या पढ़ना है क्या नहीं, यह पानी की तरह एकदम साफ है। 12वीं के बाद किसी ने बैचलर डिग्री की तो किसी ने कॅरियर में बनना क्या है, यह तय कर लिया है। दूसरों को भी सलाह दे रहे हैं कि वह जो भी करना चाहते हो, उसके लिए मन पक्का कर लें। किसी को डॉक्टर बनना है तो कोई आईएएस बनना चाहता है। किसी ने अभी सिर्फ बैचलर डिग्री तक सोचा है। 12वीं के बाद किस कॉलेज में जाना है, इस बारे में पहले से तैयारी होनी चाहिए।
सीबीएसई 12वीं की टॉपर रम्या का कहना है वह मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं। कॅरियर में वह इसे कैसे हासिल करेंगी, इसका प्लान बनाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से बैचलर डिग्री करेंगी। उसके बाद मास्टर डिग्री। वह कहती हैं कॅरियर को गोल एकदम स्पष्ट रखो। जिस पेशे के लिए मन करे और दिलचस्पी हो, उसे कॅरियर बनाओ।
ऋषभ श्रीवास्तव का कहना है वह इंजीनियर बनना चाहते हैं, यह पहले से क्लियर है। बीटेक दिल्ली आईआईटी से करने का लक्ष्य है। जेईई एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है। कॅरियर का ग्राफ अपने हिसाब से तैयार रखें। उसे ध्यान में रखकर जमकर मेहनत करें, सफलता जरूरी मिलेगी।
10वीं के टॉपर शाश्वत का मानना है पढ़ाई एंज्वॉय करोगे तो कॅरियर भी उसी अंदाज में चुनोगे। स्ट्रीम तय करने के दौरान यह तय हो जाता है कि करियर में आखिर करना क्या है। कैसे करना है, इसके लिए जीतोड़ मेहनत की जरूरत होती है। योजना अच्छी होगी और कांस्पेट क्लियर होगा तो सफलता मिलने की गारंटी बढ़ जाती है। टॉपर्स ने कहा बोर्ड एग्जाम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी उतना ही ध्यान जरूरी है। 12वीं के बाद क्या, इसका जवाब 10वीं पास करते ही दिमाग में होना चाहिए। जिसको जिस पेशे में जाना है, उसकी तैयारी पूर्वनियोजित हो।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/