फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the dm inspection the covide centre in mulayam singh yadav medical college

जिलाधिकारी ने किया मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर का निरीक्षण

Fri, 18 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
the dm inspection the covide centre in mulayam singh yadav medical college
मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज में कोविड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। - फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी ने लालपुर स्थित कोविड सेंटर की जांच की। जिलाधिकारी ने संक्रमित मरीजों सहित अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन

मेरठ के नवनियुक्त जिलाधिकारी के बालाजी बृहस्पतिवार को सीएमओ डा. राजकुमार के साथ खरखौदा के मुलायम सिंह मेडिकल कालेज में बने कोविड सेंटर की जांच को पहुंचे। जिलाधिकारी ने हाल में अस्पताल में कोरोना संक्रमित भर्ती 187 मरीजों सहित ऑक्सीजन ले रहे सात मरीज, निजी रूम में भर्ती सात अन्य मरीजों सहित सभी की जांच की। सभी को अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं, मिल रही दवा सहित, खाने की भी जांच की। सभी संतोषजनक मिला। वहीं जिलाधिकारी ने अस्पताल के ऑक्सीजन के स्टाक की भी जांच की। जिसमें अस्पताल में 48 घंटों की प्रर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिली। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा प्रभारी डा. आर के सिरोहा, मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी व मेडिकल कालेज के महानिदेशक डा. अवश्नी शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed