फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the department of post awake to its fourth phase

लॉकडाउन के चौथे चरण में जागा डाक विभाग

Thu, 21 May 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
the department of post awake to its fourth phase
मेरठ। लॉकडाउन के चौथे चरण में डाक विभाग को सोशल डिस्टेंसिंग की सुध आई है। विभाग ने सोशल डिस्टेंसिंग के दृष्टिगत अब डाकघर में नंबरिंग की है। ये कार्य शहर घंटाघर स्थित डाकघर में किया गया है। उप डाक अधिकारी रतन सिंह के अनुसार डाकघर में प्रत्येक काउंटर के सामने नंबरिंग की गई है। डाकघर में आने वाला व्यक्ति अब काउंटर पर नंबर से खड़ा होकर अपना कार्य कराएगा। उप डाक अधिकारी रतन सिंह ने बताया इस व्यवस्था से जहां एक तरफ डाक कर्मचारी सुरक्षित रहेंगे। वहीं, ग्राहकों की भी सुरक्षा बनी रहेगी।
विज्ञापन

आईजी को ट्वीट के माध्यम से की शिकायत
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में स्थित अब्दुल्लापुर में राशन की दुकान पर जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई। राशन डीलर धर्मेंद्र की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं ने राशन लेते समय नियमों का कोई ध्यान नहीं रखा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विहिप महानगर सहसंयोजक गौरव गर्ग से की। जिस पर उसने मामले की जानकारी करते हुए वीडियो बनाकर आईजी को ट्वीट किया। आईजी ने तुरंत भावनपुर एसओ संजय कुमार को लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उचित व्यवस्था बनाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को भोजन दे रही एनिमल केयर सोसायटी
मेरठ। एनिमल केयर सोसाइटी पिछले 24 मार्च से शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को खाना खिलाने में जुटी है। संगठन अब तक हजारों पशुओं को खाना खिला चुका है। इसके अलावा सैकड़ों घायल पशुओं का उपचार भी किया है। इसके लिए संगठन ने थर्मल स्कैनर मशीन भी ले रखी है, ताकि पशुओं का बॉडी टेंपरेचर दूर से ही नापा जा सके। सोसाइटी की टीम में अंशुमाली वशिष्ठ, दिगंबर कौशिक, स्वीटी वशिष्ठ, देवांश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से हो शहर का सैनिटाइजेशन
मेरठ। कोरोना संक्त्रस्मण को रोकने के लिए नगर निगम शहर को ड्रोन के माध्यम से सैनिटाइज करें। यह कहना है पार्षद ललित नागदेव का। उन्होंने नगर आयुक्त को इस संबंध में एक प्रस्ताव भी भेजा है।
उन्होंने कहा है कि नगर निगम का हेल्पलाइन नंबर शुरू होना चाहिए, इसके अलावा ईमेल के जरिये भी लोगों की शिकायत व सुझाव सुनने चाहिए।। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम अधिकारी पार्षदों के साथ मीटिंग करें और उनके क्षेत्र की समस्या जानें। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम हैं ऐसे में पानी की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए शहर के खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक किया जाना चाहिए। शहर की सफाई पर भी विशेष ध्यान देते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी डिपो में वाहन सैनेटाइजेशन टनल का निर्माण होना चाहिए। पशुओं के लिए चारे व खाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
एमडीए ने भैसाली अड्डे पर लगाया कम्युनिटी हैंडवॉश बूथ
मेरठ। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एमडीए ने भैसाली बस अड्डे पर कम्यूनिटी हैंडवॉश बूथ लगाया है। इस हैंडवॉश बूथ के जरिये यात्री बिना टोंटी और साबुन को छुए ही अपने हाथ धो सकेंगे।

इसका इस्तेमाल पैरों के जरिये किया जाएगा। साबुन के लिए बायें पैर से और पानी के लिए दांये पैर से पैडल दबाना होगा। एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार और मेरठ डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने एमडीए की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि कम्युनिटी हैंडवॉश बूथ की अड्डे पर सबसे ज्यादा जरूरत है जिसे एमडीए ने पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed