फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The death of a child and a young man by pressing under the wall of the school,

स्कूल की दीवार के नीचे दबकर मासूम व एक युवक की मौत, हंगामा

Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
The death of a child and a young man by pressing under the wall of the school,
मासूम की मौत

बिजनौर में शिवाला कला थाने के गांव लोदीपुर मिलक में स्कूल की दीवार गिरने से मासूम बच्ची समेत दो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक स्कूल में परिसर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने आया था, जबकि बच्ची दीवार के नीचे खेल रही थी। दीवार के नीचे दबकर युवक व बच्ची की मौत हो गई। स्कूल की दीवार काफी जर्जर हालत में थी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मृतक युवक लाखन सिंह पास के एक गांव का निवासी है और वह सब्जी लेने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी छानबीन की। इसके अलावा मौके पर चांदपुर तहसीलदार भान सिंह भी पहुंच गये। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल संचालन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच पड़पाल कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई चल रही है अगर स्कूल संचालक की गलती मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed