फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The day-long pre-eminent murdered with a sharp weapon, full village in panic

दिनदहाड़े पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या, दहशत में पूरा गांव

Mon, 15 May 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 15 May 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
The day-long pre-eminent murdered with a sharp weapon, full village in panic
पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या

मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जंगेठी में सोमवार को पांच कार सवार युवकों ने पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। बताया गया कि बाद में गोलियों से भून दिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इंस्पेक्टर और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव जंगल की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान वहां आसपास गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। गांव में अचानक इतनी बड़ी घटना हो जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं बल्कि गांव के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करने की कोशिश की तो किसी ने भी अपना मुंह नहीं खोला। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।

विज्ञापन

हत्या के पीछे चुनावी रंजिश

The day-long pre-eminent murdered with a sharp weapon, full village in panic
गांव जंगेठी में पूर्व प्रधान की हत्या

आपको बता दें कि गांव जंगेठी में सोमवार को दोपहर में खेत से काम करके घर लौट रहे पूर्व प्रधान की जंगल में कार सवार पांच लोगों ने धारदार हथियार से काटकर और गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई पूर्व प्रधान की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस समय गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं हत्या के पीछे चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद सामने आ रहा है। हालांकि पूरी सच्चाई तो कार्रवाई के बाद ही पता चलेगी कि पूर्व प्रधान की हत्या के पीछे क्या वजह है। 

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। साथ ही पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक पूर्व प्रधान गुर्जर समाज से था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed