फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The daughter of the female inspector approached the SSP office with her husband, seeking protection

महिला दरोगा की बेटी ने पति संग एसएसपी ऑफिस पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 24 Jan 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
The daughter of the female inspector approached the SSP office with her husband, seeking protection
महिला दरोगा की बेटी ने पति संग एसएसपी ऑफिस पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

मेरठ। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज महिला दरोगा ने दामाद के दोस्तों को थाने में बंद करा दिया। महिला दरोगा ने दामाद को भी जेल भिजवाने की धमकी दी तो बेटी ने बगावत कर दी। उसने पुलिस ऑफिस पहुंचकर ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का क्षेत्र के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को युवती अचानक कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह एक युवक के साथ है और दोनों ने शादी कर ली है। परिवार में हड़कंप मच गया। दरोगा मां ने बेटी को सबक सिखाने की धमकी देते हुए घर लौटने के लिए चेताया। बुधवार देर रात ही महिला दरोगा ने बेटी से प्रेम विवाह रचाने वाले युवक के दो दोस्तों को थाने में बंद करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह युवती पति के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती का कहना है कि वह बालिग है। उसने यह आरोप भी लगाया कि उसकी मां पुलिस में होने के कारण अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रही है। मामले की जांच टीपीनगर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने युवती को सुरक्षा का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed