{"_id":"5da4dc358ebc3e016c13ad0c","slug":"the-dap-50-and-npk-25-rupees-less-mawana-news-mrt4485483143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी 50 और एनपीके 25 रुपये सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी 50 और एनपीके 25 रुपये सस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएपी 50 और एनपीके 25 रुपये सस्ता
बहसूमा। दिवाली के नजदकी सरकार ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। फसलों में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाले डीएपी और एनपीके के दाम घटाए है। जिससे किसानों का फसलों में होने वाला खर्च कम होगा।
महमूदपुर सिखेड़ा सहकारी समिति के सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि हर बार डीएपी व एनपीके के रेटों में बढोतरी की संभावना बनी रहती है। इस बार सरकार ने त्योहार के सीजन में राहत दी है। जिसमें डीएपी(डाइअमोनियम फॉस्फेट) के रेट में 50 रुपये की कटौती की है। वहीं एनपीके(नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेसियम) के दाम 25 रुपये घटनाए हैं। अब डीएपी का 50 किग्रा. की बोरी 1250 की जगह 1200 रुपये और एनपीके का 50 किग्रा. की बोरी 1210 कि जगह 1185 रुपये में उपलब्ध होगी। हालांकि किसान इस राहत को नाकाफी मानकर चल रहे हैं। रहमापुर निवासी किसान संजय बंसला, विरेंद्र राठी, राजेंद्र सिंह व योगेंद्र विधुड़ी के मुताबिक खाद की तरह गन्ने का समर्थन मूल्य में 50 रुपये की बढ़ोतरी की जाए तो बहतर होगा। वहीं दूसरी ओर डीजल, बिजली, बीज आदि के मूल्यों में भी कमी करनी चाहिए। जिससे किसानों को राहत मिल सके।