फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the crowd reached maa bhadrkali mandir in the maagh second month

माघ के दूसरे सोमवार को मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी भीड़

Tue, 21 Jan 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
the crowd reached maa bhadrkali mandir  in the maagh second month
भद्रकाली मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए लगीं श्रद्धालुओं की पंक्तियां। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में माघ माह के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दूध दही का प्रसाद चढ़ाकर अपने घर और पशुधन की सलामती की कामना की
विज्ञापन

भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर में विशाल मेले लगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु ने प्रसाद चढ़ाया। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही। पुलिस ने पूरी व्यस्था संभाली। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। मंदिर कमेटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों से श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। मंदिर में काफी भीड़ भाड़ होने के चलते लाइन मंदिर के दोनों ओर एक एक किलोमीटर तक पहुंच जाती थी जिससे आवागमन के लिए लोगों को परेशानी होती थी। मंदिर प्रबंधन कमेटी के रिसीवर खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंदिर के सामने कई नई रैलिंग लगाई। जिससे कम जगह में ज्यादा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित किया जा सके। वहीं, बीते वर्षों की भांति ही इस बार भी मवाना के लोगों ने मंदिर में सात क्विंटल आटे का भंडाला किया। जिसमें करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारा चखा। इस मौके पर अरविंद रस्तौगी, अमित रस्तौगी, राकेश चौहान, अमित रस्तौगी, शैवाल दुबलिश, अखिलेश रस्तौगी, पूनम रस्तौगी, पल्लव गुप्ता, विनोद सैनी, शानू, सचिन, नवीन, संजीव गौतम, विवेक, बिल्लू, संजय दुबलिश, नीतिश, नवाब सिंह, पंकज रस्तौगी, अखिलेश रस्तौगी, आकाश रस्तौगी व गौरांश आदि मौजूद रहे।

मंदिर में मां भद्रकाली की मूर्ति।

मंदिर में मां भद्रकाली की मूर्ति। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed