{"_id":"63770b0da1dd6d074b005ce6","slug":"the-crooks-have-attacked-on-alim-in-lisadigate-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डीजे बजाने का विरोध करने पर पथराव-फायरिंग, दबंगों ने अलीम का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डीजे बजाने का विरोध करने पर पथराव-फायरिंग, दबंगों ने अलीम का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Nov 2022 10:03 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:03 AM IST
सार
Meerut News : डीजे बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने पथराव व फायरिंग कर दी। इस दौरान दबंगों ने अलीम का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने अलीम को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में डीजे का विरोध करने पर दबंगों ने अलीम के साथ मारपीट कर। इस दौरान हमला कर अलीम का सिर भी फोड़ दिया। वहीं विरोध करने पर फायरिंग कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लिसाड़ीगेट क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी मोहम्मद अलीम ने बताया कि पड़ोसी शाबान घर के बाहर डीजे बजा रहा था। डीजे पर उसके साथी नाच गाना कर अश्लील हरकतें कर रहे थे। विरोध करने पर शाबान और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर पथराव व फायरिंग भी कर डाली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा
विज्ञापन
इस दौरान दबंगों ने अलीम का सिर फोड़ दिया। वहीं झगड़ा होते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की. जानकारी ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस