{"_id":"5947c6514f1c1b3b558b4b3c","slug":"the-cricket-stars-involved-in-the-wedding-ceremony-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक समारोह में शामिल हुए क्रिकेट सितारे, जमकर लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक समारोह में शामिल हुए क्रिकेट सितारे, जमकर लगाए ठुमके
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में पहुंचे क्रिकेट सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एनआरआई के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए भारतीय क्रिकेट सितारे पार्थिव पटेल, आरपी सिंह और पीयूष चावला ने महफिल का पूरा लुत्फ उठाया। उन्होंने इंडियन आइडल फेल सिंगर राहुल वैद्य के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
थापर नगर निवासी एवं अमेरिकी बिजनेसमैन अनिल शर्मा के परिजनों ने गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में वैवाहिक समारोह आयोजित किया था। राहुल वैद्य के गीतों पर तीनों क्रिकेट सितारे देर रात तक थिरकते रहे। क्रिकेटरों के होटल में रुके होने की जानकारी मिलते ही तमाम मीडिया कर्मी होटल पहुंच गए। होटल स्टाफ ने बताया कि पीयूष चावला और आरपी सिंह तो सुबह छह बजे चेक आउट कर दिल्ली चले गए, लेकिन पार्थिव पटेल अभी तक यहीं पर रुके हैं। दोपहर एक बजे पार्थिव पटेल चेक आउट करके बाहर आए तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। लेकिन उन्होंने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद वे दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/