फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The contract worker went to fix the line, took the shutdown, got scorched by the current

शट डाउन लेकर गया लाइन ठीक करने गया संविदा कर्मी करंट से झुलसा

Sun, 27 Jun 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The contract worker went to fix the line, took the shutdown, got scorched by the current
शट डाउन लेकर गया लाइन ठीक करने गया संविदा कर्मी करंट से झुलसा
विज्ञापन

सरधना। छुर बिजलीघर से कालंदी गांव जा रही विद्युत लाइन का शनिवार शाम फाल्ट ठीक करने गया एक संविदा कर्मी करंट से झुलस गया। वह खंभे से नीचे गिरकर घायल भी हो गया। उसका प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। आरोप है कि शट डाउन के बावजूद बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी।

अलीपुर गांव निवासी जावेद पुत्र शमशाद और नाहली गांव निवासी अतुल विद्युत निगम में संविदा के रूप में काम करते हैं। दोनों छुर बिजलीघर पर कार्यरत हैं। शनिवार को छुर बिजलीघर से जुड़ी कालंदी गांव की लाइन में दो जगह फाल्ट हो गया। शाम के समय दोनों संविदा कर्मी लाइन ठीक करने के लिए गए। बताया गया कि अतुल ने फाल्ट ठीक कर एसएसओ को जानकारी दे दी, लेकिन जावेद ने अपना शटडाउन वापस नहीं किया। इस बीच तारों में करंट प्रवाहित हो गया। करंट से झुलसकर जावेद खंभे से नीचे आ गिरा। जिससे उसे काफी चोट आई। उसे नगर केे ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

जेई सुंदर का कहना है कि शट डाउन के बावजूद तारों में करंट कैसे प्रवाहित हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed