{"_id":"5e1ff9998ebc3e4ad9296a5b","slug":"the-contract-for-recovery-on-roorkee-mawana-and-delhi-road-in-meerut-has-been-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: निरस्त हुआ रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर वसूली का ठेका, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: निरस्त हुआ रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर वसूली का ठेका, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
Thu, 16 Jan 2020 11:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
रुड़की रोड पर बूथ बंद होने के बावजूद वसूली करता टोलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में तमाम विरोध प्रदर्शन के बाद कैंट बोर्ड की बैठक में रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर वाहन प्रवेश शुल्क वसूली का ठेका निरस्त कर दिया गया। रात 12 बजे से तीनों जगहों पर वसूली बंद कर दी गई। एक घंटे तक चली बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल सभी सदस्य और एडीएम के विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया। पूरे मामले में अमर उजाला ने आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
आठ दिसंबर से रुड़की-मवाना और दिल्ली रोड पर भी कैंट बोर्ड की तरफ से शुल्क वसूली शुरू की गई थी। जिससे शहर में जाम लगने लगा था। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद 12 दिसंबर 2019 को कैंट बोर्ड की आपात बैठक में तीनों जगह का ठेका निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद ठेकेदार अनिता सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसपर हाईकोर्ट ने 20 दिसंबर को स्टे दे दिया था। कैंट बोर्ड से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। स्टे की कॉपी मिलने के बाद ठेकेदार ने आठ जनवरी की रात 10 बजे से फिर से इन तीनों जगहों पर वसूली शुरू कर दी थी। इसके बाद से फिर शहर में जाम की समस्या गहरा गई थी। लगातार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे थे। बुधवार शाम को चार बजे बुलाई गई विशेष बैठक में ठेकेदार अनिता सिंह शामिल नहीं हुईं। उनकी तरफ से अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए समय मांगा गया। उन्होंने ठेका निरस्त करने पर कोर्ट की अवमानना की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/