फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The conference emphasized the advancement of women

Meerut News: सम्मेलन में महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

Fri, 17 Apr 2026 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The conference emphasized the advancement of women
सरधना। नगर के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत सम्मेलन को संबो​धि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप और पूर्व विधायक संगीत सोम रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। यदि महिलाओं को अवसर मिले तो वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ व्यापक स्तर पर मिल रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में ललित गुप्ता, समीर चौहान, नितिन शर्मा, राहुल चौहान, उमा त्यागी, रक्षित गर्ग, वीरेंद्र सैनी, डॉ. ओंकार पुंडीर, ऋषभ जैन, नवीन त्यागी, अजय गौतम, पंकज जैन, आलोक जैन, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed