फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The company that makes Indore smart will make a city development plan in 21 weeks

1.65 करोड़ में रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड बनाएगी सिटी डेवलपमेंट प्लान

Thu, 21 Oct 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
The company that makes Indore smart will make a city development plan in 21 weeks
इंदौर को स्मार्ट बनाने वाली कंपनी 21 सप्ताह में बनाएगी सिटी डेवलपमेंट प्लान
विज्ञापन

मेरठ। दो महीने तक चली प्रक्रिया के बाद इंदौर को स्मार्ट बनाने वाली कंपनी रुद्राभिषेक एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाने का जिम्मा मिल गया है। कमिश्नर ने एमडीए के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह कंपनी वाराणसी का स्मार्ट सिटी प्लान भी बना चुकी है।
शासन ने अयोध्या, मेरठ, सहारनपुर में सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही प्राधिकरण की तरफ से टेंडर निकालकर तकनीकी और वित्तीय और तकनीकी चरणों में कंपनी का चयन किया गया है। एमडीए ने पहले ली एसोसिएट्स कंपनी को सिटी डेवलपमेंट प्लान का कार्य दे दिया था। लेकिन चार करोड़ 50 लाख रुपये का बजट अधिक बताते हुए टेंडर प्रक्रिया को रद करने के बाद दोबारा निकाला गया। अब 1.65 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

ये है सिटी डेवलपमेंट प्लान
1. औद्योगिक क्षेत्र में शहर को आगे बढ़ाना - कंपनी को औद्योगिक क्षेत्र में शहर को आगे बढ़ाने के लिए अंतरर्राष्ट्रीय और राषस्त्रत्त्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए नए क्षेत्र को बनाना होगा। इसके लिए पहले से कार्य कर रहे औद्योगिक क्षेत्र जैसे मेडिकल, एजुकेशनल, पर्यटन, होटल, आभूषण आदि की मजबूती पर प्रोजेक्ट बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सामाजिक कार्यों के लिए नए क्षेत्र - शहर में सामाजिक कार्यों का आयोजन करने के लिए नए क्षेत्रों को ढूंढना होगा। इससे नए बारात घर और बैक्वेंट हॉल बनाए जा सकें। जिससे शहर में जाम की स्थिति को खत्म किया जा सके।
3. एसडब्लूओसी पर होगा कार्य - शहर के विकास के लिए कंपनी मजबूती, कमजोरी, मौका, चुनौती पर कार्य करेगी। इसके लिए शहर के एतिहासिक स्थलों का विकास, मेडिकल और एजुकेशनल क्षेत्र में तकनीकों का उपयोग, शहरवासियों के लिए यातायात सुविधाओं पर कार्य किया जाएगा।

--------------------------------
20 क्षेत्रों पर फोकस
सिटी डेवलपमेंट प्लान में हम 20 क्षेत्रों पर फोकस करते हुए प्रोजेक्ट तैयार कराएंगे। इसके बाद 10 क्षेत्र की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएंगे। इसके बाद प्लान धरातल पर होगा। इसमें सबसे अधिक शहर में आर्थिक गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का है - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed