{"_id":"5d6c2e818ebc3e0181671127","slug":"the-city-s-electricity-system-was-lost-due-to-rain-meerut-news-mrt441146524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में बेपटरी हुई शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में बेपटरी हुई शहर की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। रविवार दोपहर तक भी कई बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। सुबह बिजली नहीं आने से पीने का पानी भी नहीं मिल सका।
शनिवार रात करीब दो बजे बारिश शुरू हुई जो सुबह तक चलती रही। इसके चलते लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, लेडीज पार्क, विकासपुरी, टाउन हाल, एमईएस, सोफीपुर, अमन विहार, अम्हैडा, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, रेलवे रोड, पुराना आरटीओ, शारदा रोड, नौचंदी, मेडिकल और रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघरों पार कई जगह फाल्ट हो गए। बारिश के चलते फाल्ट अटैंड करना तो दूर इन्हें ढूंढना भी मुश्किल हो गया। कर्मचारियों ने बारिश बंद होने के बाद पेट्रोलिंग शुरू की और इसके बाद ही फाल्ट अटैंड होना शुरू हुए। बिजली प्रभावित होने से सुबह का पानी भी नहीं मिल सका। दोपहर तक अधिकतर बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड और नौचंदी आदि बिजलीघरों की आपूर्ति शाम तक ही सामान्य हो सकी। अधीक्षण अभियंता शहर एके पाठक ने बताया कि बारिश में लाइनों में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही थी। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई।