फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: the chief pharmacist fell on gaz emergency

यूपी: चीफ फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, इमरजेंसी से हटाया, सीनियर ईएनटी सर्जन से की थी अभद्रता

Fri, 10 Jul 2020 01:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: the chief pharmacist fell on gaz emergency
जिला अस्पताल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सीनियर ईएनटी सर्जन से अभद्रता के मामले में बृहस्पतिवार को चीफ फार्मासिस्ट पर गाज गिर गई। उन्हें इमरजेंसी से हटाकर एआावी सेंटर पर तैनात कर दिया है। वहीं, उनके स्थान पर नीलम भटनागर को चार्ज दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख अधीक्षक के स्तर से की गई है।

विज्ञापन


उधर, थाने में चिकित्सक द्वारा प्रार्थना पत्र दिए 18 दिन बीत गए परंतु एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जबकि ईएनटी सर्जन लिखकर दे चुके हैं कि इस प्रकरण के बाद से वह मानसिक वेदना से गुजर रहे हैं। उन्हें उच्च रक्तचाप और अनिद्रा की शिकायत हो गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ देहली गेट रविंद्र सिंह का कहना है कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस मामले की जांच एसआई मुकेश कुमार कर रहे हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित सर्जन डॉ. बीपी कौशिक का आरोप है कि इमरजेंसी में चीफ फार्मासिस्ट एके रस्तोगी ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं उसने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। महिला मरीज और महिला पुलिसकर्मी से भी दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के दो दरोगाओं की करतूत, रंगीन मिजाजी में भूल गए वर्दी की मर्यादा, तस्वीरें

उधर, इस मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ने कार्रवाई कर चीफ फार्मासिस्ट को इंमरजेंसी से हटाकर एआरवी सेंटर पर तैनात कर दिया। वहीं, इमरजेंसी में नीलम भटनागर को चार्ज दिया है।


मेडिकोलीगल की भी हो जांच
जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में चिकित्सकों के 10-15 सालों से भी ज्यादा पुराने मेडिकोलीगल अभिलेख उचित रखरखाव के अभाव में नष्ट हो रहे हैं। इसकी जांच भी जरूरी है।

चीफ फार्मासिस्ट को इमरजेंसी से हटा दिया गया है। इस मामले की विभागीय जांच चल रही है। जल्द ही महिला मरीज एवं महिला पुलिसकर्मी के बयान लिये जाएंगे। - डॉ. हीरा सिंह, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed