फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Chancellor asked for a five-year audit report

पांच साल के ऑडिट की मांगी कुलाधिपति ने रिपोर्ट

Mon, 28 Jun 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Chancellor asked for a five-year audit report
पांच साल के ऑडिट की मांगी कुलाधिपति ने रिपोर्ट
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू में हर साल कितना बजट रहता है। विवि के पास सभी मदों को मिलाकर कितना फंड है। इन सभी मदों को रविवार को कैंपस में हुई कार्य परिषद की बैठक में पास किया गया। पांच साल के ऑडिट की रिपोर्ट पर एक जुलाई को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल समीक्षा करेंगी, इसको लेकर विवि में कार्य परिषद की आपात बैठक बुलाकर पांच साल की ऑडिट रिपोर्ट को पास किया गया।
विवि की तरफ से बताया गया कि सभी मदों को मिलाकर वर्तमान में विवि में करीब सात सौ करोड़ रुपये का फंड है। इसके साथ ही अब आगे से हर ऑडिट रिपोर्ट को कार्य परिषद में पास करना होगा। इसके अलावा कार्यपरिषद में कुलपति कार्यालय के विस्तार पर बजट पर चर्चा हुई। रूसा के अंतर्गत दो करोड़ के खेलकूद उपकरण जैम पोर्टल के माध्यम से ही खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

खत्म होगी एडवांस इंस्टीट्यूट रोरी कादराबाद की मान्यता
कादराबाद स्थित एडवांस इंस्टीट्यूट रोरी की मान्यता समाप्त करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस कॉलेज के बारे में समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद ने रिपोर्ट दी है कि यहां पर जांच के दौरान न शिक्षक मिले हैं और न ही छात्र-छात्राएं। यहां पर फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति ली जा रही थी। इस दौरान बैठक में समिति से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया। बैठक में कुलपति प्रो. एनके तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed