फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car crushed the grandmother and daughter in Meerut and the whole incident was captured in CCTV

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दादी-पोती को कुचला, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 09 May 2019 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
The car crushed the grandmother and daughter in Meerut and the whole incident was captured in CCTV
दादी-पोती को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार ने दादी-पोती को कुचल दिया। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गईं। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसने फुटेज देखी, वही हैरान रह गया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक टक्कर मारने के बाद वहां से भाग गया। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने कार रोकना मुनासिब नहीं समझा। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेक्टर-8 निवासी किरण (55) पुत्र स्व. रतिराम अपनी पोती बुलबुल को लेकर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के पास एक डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर लौट रही थी। काजीपुर की ओर से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक की तरफ आती एक कार ने दादी-पोती को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों दूर जाकर गिरी। लोेगों ने दोनों को उठाया और कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक वहां से तेजी से फरार हो गया। लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा। 
विज्ञापन


जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में बच्ची की हालत भी खराब होना बताया, जिसको दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया। सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा लोगों ने देखा तो रूह कांप गई। इस हादसे की फुटेज भी वायरल हो गई। बताया गया कि हादसा करने वाले कार आई-20 है। इसकी जानकारी पर नौचंदी व मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed