फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the campaign start for restricted oxitocin

प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के खिलाफ चलेगा अभियान

Wed, 29 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
the campaign start for restricted oxitocin
लावड़(मेरठ)। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के प्रतिबंध होने के बाद भी धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। पशु चिकित्सा प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। ताकि प्रतिबंधित इंजेक्शन का उपयोग व बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इंजेक्शन पर लगाया गया था प्रतिबंध
सरकार ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के घातक परिणाम सामने आने पर इंजेक्शन की बिक्री पर 13 जुलाई 2007 को प्रतिबंध लगा दिया था। इसकी ब्रिकी व प्रयोग करने पर सजा का प्रावधान है। फिर भी यह इंजेक्शन धड़ल्ले से बिक रहे हैं। जिनका प्रयोग पशुओं से लेकर फसलों तक में किया जा रहा है। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के उपयोग से न केवल दुधारू पशुओं में इसके घातक परिणाम सामने आए बल्कि मनुष्य से लेकर पक्षियों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ा। पशुओं में बांझपन, मनुष्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी होने के परिणाम सामने आए। जिसके चलते इस इंजेक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दिए निर्देश
ऑक्सीटोसिन की बिक्री करने व इसका उपयोग करने वाले पशुपालकों, डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसने के पशु विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए है। गंगा यात्रा के बाद पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया जाएगा। पशु मेले, प्रदर्शनी, पशुहाटों, पशुपालन शिविरों, पशु पालन गोष्ठियों एवं बांझपन निवारण शिविरों में ऑक्सीटोसिन के बारे में चर्चा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण करेंगे
सरकार ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया था, लेकिन पशुपालक व डेयरी संचालक इसका उपयोग कर रहे है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। गंगा यात्रा के बाद निरीक्षण व उपयोग करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी पशु चिकित्सालय सकौती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed