फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the bussinessmans wife body was founded hanging from the fan uproar

व्यापारी की पत्नी का शव पंखे पर लटका मिला, हंगामा

Fri, 25 Sep 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
the bussinessmans wife body was founded hanging from the fan uproar
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत न्यू सर्वोदय कॉलोनी में एक व्यापारी की पत्नी का शव बृहस्पतिवार को पंखे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

न्यू सर्वोदय कॉलोनी निवासी पंकज कुमार की सूरजकुंड मार्केट में स्पोर्ट्स की दुकान है। उनकी पत्नी संगीता (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। संगीता की मौत की जानकारी पाकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। ससुराल वालों का कहना है कि संगीता बीमार थी जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। वहीं, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। हंगामे की जानकारी पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस की प्राथमिक जांच में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया। जिससे अंदेशा है कि कमरे के अंदर से कुंडी लगाने के बाद ही संगीता ने खुदकुशी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सिविल लाइन पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed