फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The businessman was severely injured after being beaten with sticks

Meerut News: लाठी डंडों से पीटकर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल किया

Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The businessman was severely injured after being beaten with sticks
कंकरखेड़ा। ग्राहकों के विवाद में शोभापुर चौकी के पास 18 हमलावरों ने व्यापारी मोइनुद्दीन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके गंभीर चोटें लगी हैं। पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित जिंजोखर गांव निवासी आस मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी वेल्डिंग की दुकान है। उसके बड़े भाई मोइनुद्दीन ने चौकी के पास मोबाइल की दुकान कर रखी है। पड़ोस में ही सिंघावली निवासी शादाब की भी मोबाइल की दुकान है। दोनों में कुछ दिन पहले ग्राहकों को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार शाम शादाब उसका भाई जावेद व समीर डेढ़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। वे अभद्रता करने लगे। पीड़ित ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को दुकान से बाहर खींचकर जमकर पीटा। पीड़ित व्यापारी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यापारी कमर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शादाब, उसका भाई जावेद व समीर समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed