बिजनौर जा रही बस पेड़ से टकराई, आधादर्जन यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित डीमोंट फोर्ट एकेडमी के पास शुक्रवार सुबह मेरठ से बिजनौर जा रही प्राइवेट बस वाहन को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
मेरठ स्थित मवाना बस स्टेंड से सुबह के समय बिजनौर के लिए बस रवाना हुई। मवाना थाना क्षेत्र स्थित डीमोंट फोर्ट एकेडमी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में चालक राहुल निवासी निलोहा नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर से मौके पर चीख पुकार मच गई।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से हस्तिनापुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालक नौशाद के मुताबिक घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में इंचौली गांव निवाी महिला नसीमा व उसका बेटा फरीद, मीरापुर निवासी अकरम एवं सौपरी गांव निवासी हरबीर घायल हो गए। खबर लिखे जाने तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
पहले भी हो चुके हादसे
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पहले भी प्राइवेट, रोडवेज बसों के हादसे हो चुके हैं। जिसमें दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इंचौली थाना क्षेत्र में सैनी पुल, मसूरी भट्टा, बना पेट्रोल पंप आदि स्थान एक्सिडेंटल जोन में आते हैं। यहां पिछले तीन सालों में आधा दर्जन हादसे हो चुके हैं। दो साल पहले सैनी पुल पर बस बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई थी और आग लग गई थी। घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए थे।