फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bridge has damaged but this built by British government in Muzaffarnagar district 200 years ago

यूपी: 200 साल पहले अंग्रेजी हुकूमत में बना पुल भरभराकर गिरा, बाल- बाल होने से बचा बड़ा हादसा

Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The bridge has damaged but this built by British government in Muzaffarnagar district 200 years ago
अंग्रेजी हुकूमत में बना पुल भरभराकर गिर गया - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर में काली नदी पर स्थित अंग्रेजी हुकूमत में बना करीब दो सौ साल पुराना पुल सोमवार को भरभराकर गिर गया। गनीमत है कि इस दौरान किसी को कोई हानि नहीं हुई। क्योंकि यह पुराना पुल काफी वर्षों से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि वहां नीचे खड़े कुछ दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी शुक्र रहा जब पुल गिरा उस समय उसके नीचे कोई नहीं था। पास ही नए पुल पर काम करने वाले श्रमिक खाना खाने के लिए गए थे। इसके पास बने नए पुल से आवाजाही होती है। जबकि दूसरा पुल बनाने के लिए भी निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, पुल के गिर जाने के कारण वहां पर खड़े कुछ दोपहिया वाहन भी मलबे के साथ गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


शहर में मुजफ्फरनगर-शामली रोड पर काली नदी पर बना यह पुल अंग्रेजों का इतिहास और कारीगरी को अपने अंदाज में समेटे हुए था। इसका निर्माण अंग्रेजों ने वर्ष 1823 में कराया था। हालांकि इस पुल के जर्जर होने पर पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के समय में वर्ष 2004 में इसके बराबर में दूसरे पुल का निर्माण कर इस पुल से आवागमन बंद कर दिया गया था। इक्का दुक्का दुपहिया वाहन या पैदल राहगीर ही इस पुल से गुजरते थे। अब यहां पर उप्र सेतु निगम की ओर से तीसरे पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार दोपहर सभी मजदूर लंच टाइम होने पर खाना खाने चले गए थे। 196 साल पुराना पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। इसी दौरान अचानक पुराना पुल भरभराकर ढह गया। पुराना पुल ढहते ही हड़कंप मच गया। पुल के बगल में काम कर रहे मजदूरों के लंच पर होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। हालांकि पुराने पुल पर खड़ी एक स्कूटी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में राहत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शहर के पास काली नदी पुल पर बना पुराना पुल काफी जर्जर हालत में था, जो कई साल पहले आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार दोपहर को अचानक पुल गिर गया, जिसमें कोई जान माल की हानि नहीं हुई है। जानकारी मिलने पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। नगर पालिका के ईओ को भेज कर काली नदी के पानी की लगातार निकासी के निर्देश दिए गए। - विजय कुमार -एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed