{"_id":"68225f62b02b3b167601d205","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-pond-not-identified-meerut-news-c-40-1-smrt1041-108744-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला युवक का शव, शनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला युवक का शव, शनाख्त नहीं
विज्ञापन
नवल दे कूप के समीप बने तालाब पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास करती पुलिस। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। ऐतिहासिक नवल दे कूप के समीप तालाब में सोमवार की शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तालाब की देखभाल नगर पंचायत करती है।
मेरठ बस स्टैंड व नगर पंचायत के पीछे ऐतिहासिक नवल दे कूप के समीप तालाब है। तालाब का जीर्णोद्धार पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने सन् 2016- 17 में कराया था। तालाब में नगर के लोग मोटर बोट में बैठकर आंनद उठाते थे। कैंटीन से लोग जरूरत का सामान खरीदते थे। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ओपनिंग जिम बनाया हुआ है। नगर पंचायत की अनदेखी के चलते तालाब से मोटर बोट, तालाब किनारे लगे फव्वारों में ओपन जिम से चोर सामान चोरी कर ले गए हैं। तालाब नगर पंचायत की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे तालाब में एक युवक का शव पड़ा देख आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आस पास के लोगों में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लोगों की सहायता से तालाब से शव को निकालकर शनाख्त कराने का प्रयास किया। शाम सात बजे तक भी शनाख्त नहीं होने पर पंचनामा भर मोर्चरी को भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब है। लाल रंग टी शर्ट व लोवर पहने हुए था। तलाशी के दौरान कोई भी पहचान संबंधित कोई भी वस्तु नहीं मिली है।