फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the blame for murder

बहु पर पोते को मारने का आरोप

Thu, 14 Nov 2019 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
the blame for murder
किठौर। कस्बे में बुधवार को संदिग्ध हालात में दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आत्महत्या बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया परंतु दादी ने पुत्रवधू पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने थाने में पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक व्यक्ति ने कोतवाली में जानकारी दी कि नई बस्ती निवासी व्यक्ति के दस वर्षीय बेटे ने आत्महत्या कर ली है। परिजन शव को गुपचुप सुपुर्द-ए-खाक करने जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की मां ने बताया कि वह राधना गांव स्थित मदरसे में पढ़ता था। उसने बीते मंगलवार को उसे स्कूल जाने के लिए कहा। उसे इनकार करने पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पड़ोसी के मकान की दीवार पर लगे सरिये से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिस पर मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। परिजन उसे घायल अवस्था में मेरठ अस्पताल ले गए। वहां बुधवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को घर ले आए। इसी दौरान पुलिस आ गई। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर तक परिजन और पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही थी। दोपहर बाद मृतक की दादी थाने पहुंची और मां पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी बहू का चाल-चलन ठीक नहीं है। एक साल पहले पुत्रवधू के उकसाने पर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट किठौर थाने में दर्ज है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर, घटनास्थल तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान विरोधाभासी हैं। इसलिए मामले की जांचकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed