फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The BJP leader left home due to fear of a prank rascal

दहशत : इनामी बदमाश के डर से भाजपा नेता ने छोड़ दिया घर

Sat, 12 Aug 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Sat, 12 Aug 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
The BJP leader left home due to fear of a prank rascal
भाजपा नेता ने छोड़ा घर

बड़ौत में पचास हजार के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के नाम से मिली पांच लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी मिलने और घर के बाहर फायरिंग होने के बाद भाजपा नेता ने बुधवार की रात में घर छोड़ दिया है। मकान पर ताला लटका है। पलायन कर गए भाजपा नेता ने कहा कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और न ही उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। वह बेहद डरा हुआ है।  

विज्ञापन


मूल रूप से बामनौली गांव के किसान हरेंद्र शर्मा के गोविंदपुरी स्थित मकान पर पहली अगस्त को दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। मकान पर एक चिट्ठी फेंकी गई, जिस पर पचास हजार के इनामी अजीत उर्फ हप्पू का नाम लिखा था और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हरेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बार बार कहने के बाद भी पुलिस अफसरों ने उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उसे डर सता रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुनने को तैयार नहीं है। मकान पर ताला लटकाकर परिवार के साथ हरेंद्र ने बुधवार की रात में बड़ौत से पलायन कर दिया है। पीड़ित कहां गया, किसी को जानकारी नहीं है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।

विज्ञापन

कौन है हरेंद्र शर्मा

The BJP leader left home due to fear of a prank rascal
इनामी बदमाश की फाइल फोटो

बामनौली का किसान हरेंद्र शर्मा इन दिनों बड़ौत की गोविंदपुरी में परिवार के साथ रह रहा था। पिछली सरकार में हरेंद्र शर्मा सपा की राजनीति करते थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ ही वह भाजपा के कार्यक्रमों में दिखाई देने लगे।  

बागपत का सबसे बड़ा इनामी हप्पू 
इस वक्त बागपत जिले का सबसे बड़ा इनामी अजीत उर्फ हप्पू बावली गांव का रहने वाला है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश है। हप्पू पहले प्रमोद गांगनौली गैंग में रहा और ताबड़तोड़ अपराध किए। इसके बाद प्रमोद गांगनौली की हत्या में भी उसका नाम आया। बावली गांव के दोहरे हत्याकांड के बाद से वह पुलिस के रडार पर है। हप्पू की तलाश में पुलिस ने पिछले वर्ष बावली के जंगल में ड्रोन भी उड़ाया था, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। अकेला और जंगल में रहने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती। वह अन्य साथियों और ग्रामीणों के बेहद कम संपर्क में रहता है। वह बड़ौत थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed