फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the attackers surrounded the cooks left pistol and scooty

घिरता देख पिस्टल व स्कूटी छोड़ भागे हमलावर

Tue, 12 Nov 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
the attackers surrounded the cooks left pistol and scooty
ढिकौली रोड स्थित विकास विहार निवासी युवक पर हुए हमले की पुलिस को जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : MAWANA
मवाना। ढिकौली रोड स्थित विकास विहार में सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो हमलावरों ने फोन पर युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मारने का प्रयास किया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले। उन्होंने शोर मचाकर हमलावरों का दबोचने का प्रयास किया। इस पर हमलावरों ने खुद को घिरता देख स्कूटी एवं पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिस्टल की बट मारकर घायल किए युवक का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया। वहीं, पिस्टल एवं स्कूटी कब्जे में ले ली है। पीड़ित युवक ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ढिकौली रोड स्थित विकास विहार निवासी राजन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा ने तहरीर में कहा कि बीती रात करीब आठ बजे फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है तथा उसके घर के बाहर खड़ा है। वह घर से बाहर आया तो वहां स्कूटी सवार युवक खडे़ थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर किया। हालांकि गोली नहीं चलने पर आरोपियों ने पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। जब जान बचाने के लिए वह घर की ओर भागा तो फिर से उस पर गोली चलाई। जिसकी आवाज सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग बाहर आए तथा शोर मचाया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से भागने लगे तथा ठोकर लगने से एक गिर पड़ा तथा उसके हाथ से पिस्टल छूटकर नीचे गिर गई। आरोपी अपने आपको घिरता देख स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिस्टल एवं स्कूटी को कब्जे में ले लिया तथा घायल को सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed