फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The attack occurred over a parking dispute; the assailant attempted to kill the victim by strangling him.

Meerut: कार खड़ी करने के विवाद में किया हमला, गला कसकर हत्या का प्रयास

Sat, 24 Jan 2026 10:35 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 10:35 PM IST
सार

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। अधिवक्ता अशोक शर्मा ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और गला कसकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
The attack occurred over a parking dispute; the assailant attempted to kill the victim by strangling him.
पुलिस सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर के एल. ब्लॉक में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि कॉलोनी के ही दो युवकों ने अधिवक्ता अशोक शर्मा के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और तार से गला कसकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल में इलाज कराने गए पीड़ित को आरोपियों ने वहां भी धमकी दी। लोहियानगर थाने में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता अशोक शर्मा रात में अपनी कार लेकर घर पहुंचे तो कॉलोनी निवासी मोहित और राहुल ने अपनी कार रास्ते में खड़ी कर दी। शर्मा ने अपनी कार पीछे खड़ी कर यूपी 112 पर सूचना दी। कुछ देर बाद ही आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और हमला कर दिया। उन्होंने अधिवक्ता के गले में तार डाल दिया और उसे कसकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

अस्पताल में भी धमकाया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार और डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि वहां भी आरोपियों ने पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।


आरोपियों के खिलाफ हुई एफआईआर

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। अधिवक्ता अशोक शर्मा ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और गला कसकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed