{"_id":"6124b5908ebc3e79c24e4093","slug":"the-arrangement-deteriorated-of-buses-at-bhainsali-bus-stand-during-the-pet-examination-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा: भैसाली बस अड्डे पर व्यवस्था धड़ाम, बसों के इंतजार में अभ्यर्थी परेशान, पूरे शहर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा: भैसाली बस अड्डे पर व्यवस्था धड़ाम, बसों के इंतजार में अभ्यर्थी परेशान, पूरे शहर में लगा जाम
Tue, 24 Aug 2021 07:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:47 PM IST
सार
रोडवेज ने 248 बसों की व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और रास्तों में लगे जाम में बसों के फंसने से व्यवस्था बेपटरी हो गई। इस दौरान घंटों तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
मेरठ में भैसाली अड्डे का हाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर में मंगलवार को हो रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं इससे रोडवेज की व्यवस्था फुस्स हो गई। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि रोडवेज ने 248 बसों की व्यवस्था का दावा किया था। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और रास्तों में लगे जाम में बसों के फंसने से व्यवस्था बेपटरी हो गई। इस दौरान घंटों तक यात्री बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
उधर, पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। सिटी स्टेशन से रोहटा बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में रोडवेज की बसें भी फंसी हुईं हैं।
विज्ञापन
मेरठ में 59 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही परीक्षा
मेरठ में आज प्रीलिमिनरी इलेजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) की परीक्षा हो रही है। जिले में कुल 61 हजार 948 अभ्यर्थियों ने पीईटी की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। पहली पाली में 30974 अभ्यर्थियों नेपरीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 30974 परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले एंट्री बंद कर दी गई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लगभग एक घंटे पहले पहुंचना है, ताकि एंट्री मिल सके। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि मेरठ में 59 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सीबीएसई स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों और डिग्री कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए हर केंद्र पर परीक्षा कराई जा रही है। 59 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एडीएम सिटी नोडल अधिकारी हैं।