फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the ambulance driver gives hoax, the delevry done in car

एंबुलेंस चालक देता रहा झांसा, कार में हुई महिला की डिलीवरी

Fri, 22 Nov 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
the ambulance driver gives hoax, the delevry done in car
कार में डिलीवरी के बाद हर्रा निवासी महिला। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। सीएचसी सरूरपुर में बुधवार रात एंबुलेंस चालक की लापरवाही गर्भवती महिला की जान पर बन आई। बमुश्किल डॉक्टरों महिला का उपचार किया। परिजनों का आरोप है कि वह करीब डेढ़ घंटे तक 102 व 108 एंबुलेंस को कॉल करते रहे पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। प्राइवेट कार में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान पत्नी रेहाना निवासी हर्रा को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सीएचसी लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी होने से इंकार कर दिया और महिला को रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत होने से परिजन घबरा गए। उन्होंने 108 व 102 एंबुलेंस को कॉल की। परिजनों का आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस चालक आने का आश्वासन देते रहे। परिजनों की मानें तो उस वक्त सीएचसी पर एंबुलेंस चालक मौजूद थे पर जानबूझ कर नहीं आए। परिजन महिला को लेकर कार से जिला अस्पताल लेकर चल दिए। परिवार वालों की माने तो महिला ने कार में ही नॉर्मल डिलीवरी में बच्चे को जन्म दिया। जिस पर परिजन वापस महिला को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने किसी तरह महिला व नवजात के स्वास्थ्य को काबू में किया। पूरे मामले में नाराज परिजनों ने एंबुलेंस चालक की लापरवाही की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से करने की बात कही है। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि 108 एंबुलेंस लखनऊ से संचालित होती हैं। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed