फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The administration arrived to auction the kiln, but the name and owner were changed

Meerut News: प्रशासन भट्ठे की नीलामी करने पहुंचा, बदला मिला नाम और मालिक

Tue, 15 Oct 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
The administration arrived to auction the kiln, but the name and owner were changed
बुढ़ाना। रसूलपुर दभेडी गांव में ईंट भट्टे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में नया मोड आ गया। भट्टा मालिक पर लगा जुर्माना वसूलने के लिए नीलामी करने गए एसडीएम कानूनी अड़चन के कारण नीलामी नहीं करवा सके। भट्टे का मालिक और नाम दोनों बदले हुए मिले। अब मृतकों को मुआवजे का मामला लटक गया है।
विज्ञापन

घटना के समय इस भट्टे को गौरव कुमार मां भगवती के ब्रिक फिल्ड के नाम से चला रहा था। घटना को लेकर प्रशासन ने भट्टा मालिक गौरव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। घटना के बाद गौरव कुमार ने अपना ईंट भट्टे का एग्रीमेंट व जीएसटी रद्द कराकर अपना माल बेचकर भट्टे से अलग हो गए थे। बाद में इस भट्टे को हनुमान ब्रिक फिल्ड के नाम से चलाया गया। घटना की जानकारी हनुमान ब्रिक फिल्ड के मालिक को नही थी। न्यायालय की ओर से गौरव पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भट्टे के माल को नीलाम कर जुर्माना वसूलना चाहते है। हनुमान ब्रिक फिल्ड का मालिक प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में चला गया है। उसका कहना है कि यह माल गौरव कुमार का नही है। उपजिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि कानूनी अड़चन आने के कारण नीलामी नही हो सकी। सोमवार को होने वाले नीलामी स्थगित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed