{"_id":"5ca65c4abdec22145d384285","slug":"the-accused-youths-attacked-the-inspector-and-soldiers-and-meerut-is-investigating-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवकों ने इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों पर बोला हमला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवकों ने इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों पर बोला हमला, आरोपी फरार
Fri, 05 Apr 2019 01:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मेरठ में दिल्ली रोड पर शराब के नशे में युवकों ने इंस्पेक्टर और उनके साथ तीन सिपाहियों पर हमला बोल दिया। चारों पुलिसकर्मियों को पीटकर हमलावर स्विफ्ट कार से फरार हो गए। परतापुर पुलिस मामले को दबाने में लगी रही।
विज्ञापन
घटना परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एक होटल के बाहर की है। वर्दी पहने एक इंस्पेक्टर और उनके साथ तीन सिपाहियों का होटल के सामने ढाबे पर विवाद हो गया। आरोपी युवकों की वहीं स्विफ्ट कार भी खड़ी थी। युवकों ने इंस्पेक्टर से गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में इंस्पेक्टर व तीनों सिपाहियों को मारपीट कर दौड़ा लिया। आसपास के लोग मौके पर मोबाइल फोन से वीडियो तो बनाने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। यूपी 100 चारों पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी से वहां से ले गई। लेकिन मामले को दबाने के चक्कर में परतापुर थाने भी नहीं पहुंची। चर्चा रही कि ढाबे पर पुलिसकर्मियों ने भी शराब पी थी, जहां युवकों से विवाद हो गया। जिन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई, वह दूसरे जिले में तैनात बताए गए हैं जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है। परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने पुलिस के साथ मारपीट की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि पुलिस के साथ मारपीट की घटना संज्ञान में नहीं है। इस मामले में परतापुर पुलिस से घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/