फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the 60year person shoot deadbody found

60 वर्षीय अधेड़ का गोली लगा शव मिला

Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
the 60year person shoot deadbody  found
अकबरपुर सादात गांव में भोला के घर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : BHESUMA
60 वर्षीय अधेड़ का गोली लगा शव मिला
विज्ञापन

बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात निवासी अविवाहित 60 वर्षीय अधेड़ का शव मंदिर प्रांगण के बने कमरें में गोला लगा पड़ा मिला। परिजनों ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला और घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से तमंचा बरामद किया है।

परिजनों के अनुसार अकबरपुर सादात निवासी अविवाहित 60 वर्षीय लीला उर्फ भोला पुत्र चंद्र सैन ने तखावली मार्ग स्थित अपने खेत पर मंदिर बना रखा है। मंदिर के बराबर में दो मंजिला कमरा बना है जिसमें वह रहता है। परिजनों के अनुसार रविवार को घर के सदस्य खेत पर पहुंचे लीला को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर मुख्य गेट को तोड़ा गया। कमरे में देखा कि खून से लथपथ लीला उर्फ भोला का शव पड़ा हुआ था। पास में तमंचा पड़ा था। परिजन आनन-फानन में शव को वहां से उठाकर घर ले गए। घर पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने शव को घर ले जाने पर नाराजगी जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी कुलबीर सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया से लीला द्वारा आत्महत्या की गई। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। परिजनों की माने तो लीला सिंह तीन भाईयों में मंझला था। बड़ा भाई धनपाल और छोड़ा भाई मनबीर सिंह हैं जो हस्तिनापुर में रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक सप्ताह से काफी परेशान दिख रहा था। वह अपने हिस्से के पंाच बीघा जमीन सं्वय जोतने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर टेंशन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed