{"_id":"5d2ce3018ebc3e6d1525a08d","slug":"the-6-victims-attacked-the-student-in-coaching-centre-meerut-news-mrt433368763","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से खींचकर छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से खींचकर छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
15पीजीएच1ए - कोचिंग सैंटर से खींचकर मारपीट कर घायल किया गया छात्र।
- फोटो : PARIKESHGARH
कोचिंग में से खींचकर छात्र पर जानलेवा हमला
परीक्षितगढ़। नगर के हनुमान चौक पर कोचिंग में पढ़ रहे छात्र को आधा दर्जन युवकों ने कोचिंग से बाहर निकाल कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लोगों ने छात्र को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उक्त लोग तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के चाचा ने तीन युवकों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला मातावाला निवासी पीयूष पुत्र आदेश सोमवार दोपहर हनुमान चौक के पास कोचिंग में पढ़ रहा था। तभी इकबाल, सरबजीत पुत्र प्रीतपाल उर्फ टीटू, मिंकुश पुत्र बिंदिया ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला सहित तीन अज्ञात युवक धारदार हथियार व तमंचे लेकर कोचिंग में जा पहुंचे। जब तक सभी कुछ समझ पाते उक्त युवक पीयूष को कोंचिंग से बाहर खींच लाए। और पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। आसपास के लोग उसे बचाने आए। युवकों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। जिस पर लोग पीछे हट गए। पीयूष को सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस द्वारा लोगों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिजन भी पहुंचे। पीयूष के चाचा ने तीन नामजद व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दबिश दी पर आरोपी हाथ नहीं आ सके। वहीं गंभीर हालत होने पर घायल पीयूष को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।