फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the 125 villegers health check by doctors in health checkup camp

स्वास्थ्य शिविर में 125 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
the 125 villegers health check by doctors in health checkup camp
रोहटा। हिंडन नदी के दूषित पानी से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। शिविर में 125 मरीजों के स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि हिंडन नदी किनारे बसे गांवों को चिन्हित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है7 मंगलवार को गांव कलीना, कैथवाड़ी, नांरगपुर गांवों में शिविर लगाया गया। कलीना गांव में लगाये गये शिविर में डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. जीनत पीटर ने चर्म रोग, सांस, बुखार, गुर्दा, पेट रोग, पीलिया, कैंसर, खून की कमी आदि की जांच की। 52 मरीजों की शिविर में जांच कर उपचार किया गया। वहीं, कैथवाड़ी में डॉ. सुरेंद्र कुमार व उनकी टीम में सीएचओ सविता, एएनएम सावित्री नरेंद्र राजौरा ने शिविर में 48 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और निशुल्क दवाईयां दी गईं। दूसरी ओर नांरगपुर गांव में डॉ. एसके सांगवान, प्रदीप वर्मा, सतीश सहरावत ने 25 मरीजों के स्वास्थ्य को जांचा। बताया गया कि आगामी 20 दिसंबर को क्षेत्र के गांव किनौनी, रसूलपुर जाहिद, उकसिया में स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed