{"_id":"5d9654028ebc3e93c95f2389","slug":"thair-are-more-people-involved-in-rahila-murder-besides-his-brother-meerut-news-mrt4466779124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहिला की हत्या में भाई के अलावा और भी लोग हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहिला की हत्या में भाई के अलावा और भी लोग हैं शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राहिला की हत्या पूरी प्लानिंग करके की गई। राहिला और फारूक की शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। शादी से पहले दोनों को कंकरखेड़ा में फारूक के ससुराल वालों ने पकड़ा था। फारूक को पीटकर कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दिया था। तब राहिला ने बयान दिया था कि वह बालिग है, अपनी मर्जी से फारूक के साथ है। इससे राहिला के घरवाले और भड़क गए थे।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि इस हत्याकांड में दोनों पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है। पूछताछ चल रही है। आशंका है कि राहत अकेला यह वारदात नहीं कर सकता। राहिला को पहले तलाक देने के लिए मनाया गया। जब वह नहीं मानी तो हत्या कर दी गई। हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह राहत के पकड़े जाने के बाद साफ होगा।
राहिला का चहेता था भाई राहत
राहत बहन राहिला का चहेता छोटा भाई था। वह उस पर बहुत भरोसा करती थी। इसीलिए राहत को ही राहिला को बुलाने के लिए कंकरखेड़ा भेजा गया था। उसकी बातों में आकर ही वह मायके आ गई थी। राहिला का गला काटने के बाद राहत ने अपनी सोती हुई मां को उठाया और फरार हो गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को राहिला के मामा अपने गांव बड़ला किठौर ले गए, जहां सुपुर्द ए खाक किया गया। राहिला के पांच साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।