{"_id":"5dfd30b18ebc3e879e199888","slug":"tension-in-kithore-and-shajhanpur-meerut-news-mrt4597988121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर और शाहजहांपुर में तनावपूर्ण शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर और शाहजहांपुर में तनावपूर्ण शांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर और शाहजहांपुर में तनावपूर्ण शांति
नागरिक संशोधन कानून को लेकर देहात के किठौर और शाहजहांपुर में देर शाम तक तनावपूर्ण शांति रही। हालांकि दिन भर दोनों कस्बे और आसपास के गांव रार्धना आदि में दिन भर तरह-तरह की अफवाहें दौड़ती रही। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भीड़ जमा रही। दोपहर को नमाज के बाद सड़कों पर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शाहजहांपुर में भीड़ दिखी। शाही जामा मस्जिद से नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालने का निर्णय लिया। पुलिस ने सूझबूझ के बाद जुलूस को निरस्त कराया। हालांकि शाहजहांपुर के डॉ. यूसुफ, जफरउल्ला, मुमताज आलम, वसीखान, नसीब आलम आदि ने नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर सीओ किठौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नागरिक संशोधन कानून वापस लेने की मांग की। शाम के समय जैसे ही मेरठ शहर में कुछ स्थानों पर बवाल की सूचना देहात में पहुंची तो माहौल गरमाता दिखा।
किला परीक्षितगढ़ में पूर्ण शांति
उधर, किला परीक्षतगढ़ कस्बा और आसपास के गांवों में एनआरसी को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिखी। अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी वैसा ही माहौल रहा। सभी जाति धर्म के लोग अपने अपने कारोबार में व्यस्त नजर आए। माछरा, मुड़ाली क्षेत्र में पूर्व की तरह ही शांति पूर्ण माहौल रहा।