फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ten policeman suspended after Death due to poisonous liquor in saharanpur up

जहरीली शराब मामला: एक्शन मूड में सीएम योगी, चौकी इंचार्ज समेत 10 सस्पेंड

Fri, 08 Feb 2019 04:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
ten policeman suspended after Death due to poisonous liquor in saharanpur up
death

सहारनपुर में जहरीली शराब के सेवन से हुई बाईस मौतों से जहां जिले में हाहाकार मच गया। वहीं इस घटना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। इस मामले में एसएसपी सहारनपुर ने शासन के निर्देश पर इंस्पेक्टर नागल सहित तीन चौकी इंचार्ज व छह कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निरीक्षक हरीश कुमार राजपूत -प्रभारी निरीक्षक नागल, उपनिरीक्षक -अश्वनी कुमार थाना नागल, उपनिरीक्षक -अय्यूब अली थाना नागल, उपनिरीक्षक-प्रमोद नैन थाना गागलहेड़ी, आरक्षी बाबूराम-थाना नागल, आरक्षी मोनू राठी -थाना नागल, आरक्षी विजय तोमर -थाना नागल, आरक्षी संजय त्यागी -थाना नागल, आरक्षी नवीन थाना- गागलहेड़ी व आरक्षी सौरव -थाना गागलहेड़ी को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव ओमाही में शराब के सेवन से मरने वालों में 48 वर्षीय इमरान, 32 वर्षीय पिंटू व 32 वर्षीय कमरपाल और 30 वर्षीय अरविंद बताए जा रहे हैं। वहीं जहरीली शराब पीने से अन्य दस लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पहली मौत नागल थाना क्षेत्र के गांव माही की है। वहां रहने वाला दिव्यांग पिंटू अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात को भी गांव के तमाम लोग उससे शराब लेकर गए थे।

रात को ही शराब पीने के बाद शुक्रवार सुबह दो बजे से लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई और सुबह करीब नौ बजते ही लाशें बिछना शुरू हो गईं। इसमें शराब बेचने वाले पिंटू सहित अन्य 21लोगों की मौत  हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed