फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten people of the same family who joined the funeral of the corona positive found positive

मेरठ: कोरोना पाॅजिटिव मृतक के जनाजे में शामिल होने वाले एक ही परिवार के 10 लोग संक्रमित

Thu, 25 Jun 2020 08:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2020 08:26 PM IST
सार

- सिवाया गांव है मामला, परिवार के एक व्यक्ति की 6 दिन पहले हुई थी मौत
- जांच में पॉजिटिव मिला था व्यक्ति, इसके बाद लिए थे परिजनों के सैंपल

विज्ञापन
Ten people of the same family who joined the funeral of the corona positive found positive
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सिवाया गांव में एक कारपेंटर की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं गुरुवार को आई रिपोर्ट में मृतक के परिवार के सभी 10 लोग पॉजिटिव मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। मेरठ जिले में अभी तक यह पहला मामला है कि जब एक ही परिवार के 10 लोग एक साथ पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने गांव को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सिवाया गांव निवासी कारपेंटर को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की जांच कराई, 19 जून को उपचार के दौरान कारपेंटर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


20 जून को आई रिपोर्ट में कारपेंटर पॉजिटिव पाया गया। इसे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिवाया पहुंचकर कारपेंटर के 10 परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे। गुरुवार को इनकी रिपोर्ट आई तो सभी पॉजिटिव मिले। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 माह के बच्चे से लेकर 67 साल के वृद्ध कोरोना संक्रमित 
गुरुवार को आई रिपोर्ट में अन्य परिवार के चार चार लोग भी भी संक्रमित मिले हैं। जिनमें छात्र, बच्चे, महिलाएं और वृद्ध भी शामिल है।  इंदिरानगर निवासी 58 वर्षीय अकाउंटेंट और इनके परिवार की 50 वर्षीय महिला व 30 वर्ष की अन्य महिला और एक ढाई साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। शारदा रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व ब्रह्मपुरी निवासी 10 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। इंदिरापुरम से 44 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक इसी परिवार का 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है।

लिसाड़ी गांव का 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। सिवाया गांव से एक ही परिवार की 50 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 6 माह का बच्चा, 26 वर्षीय महिला, 6 साल का बच्चा, 26 वर्षीय फोटोग्राफर, 30 वर्षीय कारपेंटर और दो अन्य युवती कोरोना संक्रमित मिली हैं। जागृति विहार से 14 वर्षीय किशोर व 40 वर्षीय महिला,65 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। शील कुंज कॉलोनी से 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।

आरजी कॉलेज की 40 वर्षीय महिला प्रोफेसर और इन्हीं के परिवार से 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। किठौर के शाहजहांपुर से 9 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। ढोलकी मोहल्ले से 67 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्ष की बच्ची और 28 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। प्रभात नगर से 38 वर्षीय महिला और कलंजरी गांव निवासी 25 वर्षीय होमगार्ड जो जानी थाने की सुभारती पुलिस चौकी पर तैनात था संक्रमित मिला है।

रजबन निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जिला अस्पताल परिसर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। सरधना के खेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक जो एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत है संक्रमित मिला है। मंगल पांडे नगर से 13 वर्षीय किशोरी और रोडवेज बस अड्डे के पास रहने वाले 53 वर्षीय बिजनेसमैन संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed