फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ten injured as roadways bus and pickup collide on highway in Baghpat

बागपत: हाइवे पर रोडवेज बस व पिकअप की जबरदस्त टक्कर, दस यात्री घायल

Sun, 01 Nov 2020 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Ten injured as roadways bus and pickup collide on highway in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ककड़ीपुर चेकपोस्ट के निकट रोडवेज बस और पिकअप गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। बस में सवार दस लोग भी चोटिल हुए। पुलिस ने घायलों को शामली जिले के कांधला कसबे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


रविवार को लोनी डिपो की बस शामली से बड़ौत लौट रही थी। ककड़ीपुर चेक पोस्ट के निकट बस अनियंत्रित होकर बड़ौत की ओर से जा रही पिकअप गाड़ी में टकरा गई। हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक कांधला के खंदरावली निवासी कासिम, शरफराज, दिलशाद, शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बस में सवार 10 लोगों को भी मामूली चोटें लगी। पुलिस ने घायलों को कांधला के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बस चालक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके अलावा बस को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी हेमेद्र बालियान का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed